पत्थर की लकीर होते है शनिदेव के वचन, इन 5 राशियों को आज मिलेगा करोडो का लाभ

0

मेष: परिवार के साथ आज अच्छा समय व्यतीत करेंगे और पुराने कार्यों की तरफ ध्यान देंगे। संतान के विवाह प्रसंग प्रबल होकर फाइनल होंगे। संतान की किसी बात को लेकर निराशा हो सकती है। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे प्रगति होने से पुराना उधार चुका सकेंगे। जीवनसाथी की सहयोग व सलाह आपके लिए काफी मददगार साबित होगी। सायंकाल के समय प्रिय जनों से मुलाकात होगी और उनके सहयोग से कोई रुका काम बनने की संभावना है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ: राजनीतिक दिशा में किए गए आपके प्रयासों से सफलता मिलेगी और शासन व सत्ता से गठजोड़ का भी लाभ मिलेगा। संतान पक्ष की उन्नति का समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा और आपका बोझ भी हल्का होगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और विशेषज्ञों से सलाह लेते रहें। व्यापार में नया कॉन्ट्रैक्ट आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। सायंकाल के समय मित्रों के साथ माता रानी के मंदिर में जा सकते हैं। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन: कार्यक्षेत्र में समझदारी से काम लेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी, साथ ही स्थितियां आपके नियंत्रण में रहेगी। शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में छात्रों को सफलता मिलेगी और मेहनत का पूरा फल मिलेगा। अनुमान के आधार पर निवेश करना सही नहीं रहेगा, इसलिए विशेषज्ञों से सलाह लें। आपका मजाकिया स्वभाव लोकप्रियता में वृद्धि करेगा, साथ ही सामाजिक मेल-जोल भी बढ़ेगा। कामकाज में थोड़ी मुश्किलों के बाद अच्छा फल देखने को मिलेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क: मित्रों के साथ किसी समारोह में हिस्सा लेंगे लेकिन कोई भी योजना में शामिल न हों। छात्रों की बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। पारिवारिक संपत्ति मिलने की संभावनाएं बन रही हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। घर के अटके कार्यों को पूरा करने का समय मिलेगा। सायंकाल के समय किसी धार्मिक समारोह में हिस्सा लेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह: आज किसी नई परियोजना को शुरू करने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी पेशा जातक आमदनी के नए स्रोत पर काम करेंगे और सफल भी होंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम भाव बना रहेगा और उनकी तरक्की भी होगी। हर मोड़ पर जीवनसाथी का सहयोग मिलने से चिंताओं से भी मुक्ति मिलेगी। अपने और परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या: राशि स्वामी बुध आपके सुखों की वृद्धि कर रहा हैं। रोजगार व व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में सफलता मिलेगी। साथ ही अपने विचारों को व्यक्त करने में हिचकिचाएंगे नहीं। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। पारिवारिक खर्चों को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें। संतान पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलने से मन प्रसन्न होगा। सायंकाल के समय किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला: राशि स्वामी शुक्र आज आपके चारों ओर सकारात्मक वातावरण बना रहा है। घर-परिवार के सभी सदस्यों की तरक्की होगी और खुशियां भी बढ़ेगी। पिछले कई दिनों से चली आ रही धन के लेन-देन की समस्या किसी बड़े अधिकारी की मदद से हल हो जाएगी। बड़ी मात्रा में धन हाथ में आने से सेलिब्रेशन के मूड में रहेंगे। साथ ही शत्रुओं से भी मुक्ति मिलेगी। मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा लेकिन किसी कारण स्थगित भी हो जाएगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक: परिवार के साथ रुखा व्यवहार करने से बचें अन्यथा आपको ही परेशानी होगी। साझेदारी की परियोजनाएं फायदा तो देंगे लेकिन साथ में कई परेशानियां भी लेकर आएंगी। कुछ लोग आपकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए ऐसे लोगों से दूर रहें। परिवार में किसी कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। सायंकाल के समय मित्रों के साथ मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु: आपकी तरक्की को देखकर विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे लेकिन कुछ डॉक्यूमेंट्स में गड़बड़ी हो सकती है। ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार आएगा, साथ ही अटका हुआ धन भी प्राप्त होगा। छात्रों की व्यावहारिक सोच में उन्नति होगी। सामाजिक तथा धार्मिक कार्यों में धन व्यय होगा लेकिन कीर्ति भी बढ़ेगी। सायंकाल के समय किसी परिचित के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर: माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें और डॉक्टरों से सलाह लेते रहें। पारिवारिक व आर्थिक मामलों में आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधिकारियों का पूरा समर्थन मिलेगा, जिससे नए प्रोजेक्ट पर अपना काम पूरा कर सकेंगे। लंबित पड़ी परियोजनाओं को पूरा करने की दिशा में कदम उठाएंगे। किसी झगड़े व विवाद से दूरी बनाकर रखें अन्यथा कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। सायंकाल के समय कोई प्रिय मेहमान आ सकता। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ: आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों में उन्नति होगी। किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधि से दूर रहें। व्यापार के क्षेत्र में हानि की आशंका बन रही है इसलिए अपने कार्यों पर फोकस रखें। कोई विपरीत समाचार सुनकर किसी रिश्तेदार के यहां अचानक जाना पड़ सकता है इसलिए सावधानी से काम करें। पारिवारिक स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है और परिवार का कोई सदस्य आपको धोखा दे सकता है। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन: पारिवारिक जीवन की बात करें तो वैवाहिक जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। साथ ही संतान की चिंता तथा उनके कार्यों में व्यतीत होगा। किसी भी रिश्तेदार से धन का लेन-देन करने से बचें अन्यथा संबंध तो खराब होंगे ही साथ ही धन भी फंस सकता है। किसी भी यात्रा पर जाने के लिए समय अनुकूल नहीं है, कोई चीज चोरी होने की आशंका बन रही है। सायंकाल के समय धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा करेंगे, साथ ही पुण्य कार्यों पर खर्चा भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *